जमशेदपुर
विकिपीडिया इत्यस्मात्
जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेतजी नौशरवान जी ताता के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साक्ची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण यहाँ पहला रेलवे-स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिसे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खड़कई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया।
झारखंड के दक्षिणी हिस्से में पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत जमशेदपुर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टेल्को इत्यादि यहाँ कार्यरत है।
अन्तर्विषयाः |
[संपादयतु] उद्योग-धंधे
जमशेदपुर सही मायने में एक अत्याधुनिक औद्योगिक नगरी है। यहाँ के कुछ प्रमुख कारखाने हैं:
[संपादयतु] यातायात
जमशेदपुर सड़क और रेल-मार्ग द्वारा पूरे देश से जुड़ा हुआ है। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित होने के कारण टाटानगर दक्षिण्पूर्व रेलवे के अत्यंत व्यस्त स्टेशनों में से गिना जाता है। राष्ट्रीय राजमार्गे 33 यहाँ से होकर गुजरती है। नगर के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक सोनारी हवाई अड्डा है जो वायुदूत की सेवाओं से जुड़ा है। शहर की ज्यादातर सड़कों का रखरखाव टाटा परिवार के द्वारा होने की वजह से यहाँ की सड़के झारखंड में अन्य शहरों की अपेक्षा काफी अच्छी हैं।
[संपादयतु] शिक्षा संस्थान
जमशेदपुर के प्रमुख शिक्षा एवं शोध संस्थान:
- राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला
- जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज
- जमशेदपुर महिला महाविद्यालय
- जेवियर प्रबंधन संस्थान । एक्स एल आर आई
- करीम सिटी कालेज
- ग्रैजुएट कालेज फार वीमेन
- जमशेदपुर वर्कस कालेज
[संपादयतु] दर्शनीय स्थल
[संपादयतु] महापुरुष
[संपादयतु] बाजार
[संपादयतु] समाचारपत्र
[संपादयतु] बाहरी कड़ियाँ
- [१] जमशेदपुर प्रशासन